दंतेवाडा : बस्तर के दंतेवाडा में रील बनाने का भूत कब उतरेगा लोगों पर से यह तो किसी को नहीं पता। एक रिल प्रेमी की रिल सामने आया है । एक युवती का स्टंटबाजी का वीडियो, छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में स्टंटबाजी का एक और मामला सामने आया है। बारसूर के प्रसिद्ध सातधार ब्रिज पर एक युवती द्वारा चलती स्कॉर्पियो गाड़ी के ऊपर बैठकर खतरनाक स्टंट की। सोशल मीडिया में वायरल कर दी, तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो। उसके बाद पुलिस हरकत में आई और वाहन मालिक के घर पहुंची ट्रैफिक पुलिस , पता चला कि युवती के पिता उसी इलाके के थाना में पोस्टेड हैं। ट्रैफिक पुलिस ने 2300 रुपए चालानी कार्रवाई की गई, और साथ ही युवती को पुलिस द्वारा समझाइए भी दी गई।