उत्तराखंड : चमोली जिले में लगातार मूसलाधार बारिश होने से बाड आ गई , बाड की चपेट में विकासखंड घाट के लक्खी गांव दो घर बह गई और बाड की चपेट में 06 लोगों की जान जाने की खबर आ रही है। सूत्रों से पता चला है कि आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम को बचाव अभियान के लिए घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुटा हुआ है। प्रभावितों को बचाने की हर संभव कोशिश की जा रही है। अभी भी मूसलाधार बारिश चालू है। नदी नालों उफान पर हैं।