ऊर्जा नगरी में मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक आज

Uncategorized

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार 10 सितम्बर को कोरबा जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:15 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान करेंगे और 10:20 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा कोरबा के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री का 11:00 बजे पुलिस लाईन हेलीपेड कोरबा में आगमन होगा, जहाँ से वे कार द्वारा जिला कार्यालय कोरबा पहुँचेंगे। 11:10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक वे मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होंगे। बैठक के बाद 1:15 से 2:15 बजे तक समय आरक्षित रखा गया है।

मुख्यमंत्री 2:20 बजे जिला कार्यालय कोरबा से प्रस्थान कर 2:30 बजे पुलिस लाईन हेलीपेड पहुँचेंगे और हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे। रायपुर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड पर उनका आगमन 3:10 बजे होगा और 3:15 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुँचेंगे।

कलेक्टोरेट सभागार कोरबा में आयोजित मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में छत्तीसगढ शासन के मंत्रीगण एवं प्राधिकरण के सदस्य शामिल होंगे। जिला प्रशासन कोरबा द्वारा बैठक की गरिमामय आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही है।
गौरतलब है कि मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अंतर्गत कोरबा, गोरेला- पेंड्रा-मरवाही, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, राजनांदगांव, बलौदाबाजार-भाटापारा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, बालोद, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कबीरधाम (कवर्धा), बिलासपुर, रायगढ़ एवं सक्ती जिला शामिल हैं। प्राधिकरण में 51 सदस्य एवं 24 विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। जो प्राधिकरण की समीक्षा बैठक में शामिल होकर स्वीकृत कार्यों के संदर्भ अपने विचार,सुझाव एवं शिकायत रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *