प्रोजेक्ट सुरक्षा के तहत छात्रों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण

Chhattisgarh Madhyapradesh National State

रायपुर, 26 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में जिला प्रशासन रायपुर एवं रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के संयुक्त प्रयास से प्रोजेक्ट सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण जीवनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रथम बैच में नगर माता बिन्नी बाई सोनकर शासकीय इंग्लिश मीडियम उत्कृष्ट विद्यालय भाटागांव रायपुर में 327 बच्चों एवं शिक्षकों को व द्वितीय बैच में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मठपुरैना ब्लॉक धरसीवां में 300 बच्चों एवं शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों को भी प्राथमिक उपचार और सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) का प्रशिक्षण दिया गया।साथ ही मल्टीलेवल पार्किंग में चौथे फ्लोर में विभिन्न विभाग के 22 लोगों को अधिक लोगों को प्राथमिक उपचार कीट एवं सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया। सीपीआर प्रशिक्षण से आपात कालीन स्थितियों में जीवन बचा सकते हैं। प्रशिक्षण बहुत ही महत्वपूर्ण हैं और इसे सीखने के लिए और भी लोगों को प्रेरित करेंगे और आपात कालीन स्थितियों में हमारे द्वारा लोगों की सेवा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *