बिग ब्रेकिंग: सांसद संतोष पांडे का बड़ा आरोप,कांग्रेस का साथ माओवादियों के साथ है आदिवासियों की हत्या करने वालों के साथ है

Uncategorized

रायपुर ब्रेकिंग : 25अगस्त 2025,छत्तीसगढ़ के सांसद संतोष पांडे ने कांग्रेस पर बड़ा4 आरोप लगाया है,कहा कांग्रेस का साथ माओवादियों के साथ है. सच सर पर चढ़ कर बोलती है. आदिवासियों की हत्या करने वालों के साथ है कांग्रेस. जिस तरह की भाषा का प्रयोग पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के लिए किया है. यह निंदनीय है. महादेव सट्टा में छत्तीसगढ़ की जनता को लूटने का काम किया. 518 करोड़ लेने के मामले में एफआईआर दर्ज है. DMF घोटाले में कई आईएस अधिकारी जेल में बंद है.. पूरी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त थी.सलवाजुडूम को लेकर जो फैसला लिया गया… महेंद्र कर्मा नंदकुमार पटेल जैसे बड़े लीडर जो मारे गए उनके खिलाफ में काम किया. सलवाजुडूम रहती तो पुलिस के साथ मिलकर काम करती.देश के उप राष्ट्रपति के लिए उम्मीदवार ऐसे व्यक्ति को बनाना चिंतनीय है.इनके पिता ने भी सनातन के विरोध में, रावण को मत मरो ये किताब लिखा. जैसा पुत्र वैसा बाप और उसका भी पुत्र. गृहमंत्री अमित शाह जिसकी तुलना सरदार वल्लभ भाई पटेल के साथ की जाती है उनके खिलाफ ऐसी भाषा का प्रयोग बघेल ने किया है.

वही महादेव सट्टा ऑनलाइन ऐप को लेकर भूपेश बघेल के ट्वीट को लेकर कहा, जल्द ही प्रतिबंध लगेगी,हमारी सरकार संशोधन कानून ला रही है,जल्द होगी लागू।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *