सेजेस केशकाल के प्रभारी प्राचार्य हटाया गया

Chhattisgarh Madhyapradesh National State

रायपुर, 21 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने सेजेस केशकाल के प्रभारी प्राचार्य श्री मनोज कुमार डडसेना को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती संगीता भास्कर को नया प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया गया है।जारी आदेश में उल्लेख है कि श्री डडसेना द्वारा अपने कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही बरतने से विद्यालय संचालन में लगातार व्यवधान उत्पन्न हो रहा था। इस कारण उन्हें पद से पृथक कर दिया गया है। अब शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केशकाल, विकासखंड केशकाल की वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती संगीता भास्कर को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, केशकाल का प्रभारी प्राचार्य बनाकर आगामी आदेश तक कार्यभार सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *