रायपुर : बड़े बुजुर्गो का कहना है कि महाभारत में आध्यात्मिक युग का उल्लेख है,जिसमें गृहस्थ जीवन के लिए द्रोपती ने लड़कियो को सुखी जीवन जीने के लिए चार मूलमंत्र की जानकारी दी थी। आइये जानते हैं ओ मूलमंत्र क्या है..
1 .आज के इस जमाने में हर लड़की शादी के बाद अपने पति को वश में करने के बारे में सोचने लगती है. लेकिन द्रोपदी ने कहा है.. लड़कियों को कभी भी इस तरह का सोच नहीं रखना चाहिए. वरना उसका बसा- बसाया घर उजड़ सकता है और उनका रिश्ता टूट सकता है।
2 .लड़की को कभी भी अपने घर में हो रहे ऊंच-नीच या किसी अन्य तरह की बातें को किसी और के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए. इससे आपके घर का भेद दूसरों को पता चल जाता है और दुश्मन आपकी बातों का फायदा उठाकर आपका जीवन खराब कर सकते हैं.
3 .एक अच्छी और सच्ची लड़की को हमेशा बुरी लड़कियों से दूर रहना चाहिए. इस तरह की लड़कियां एक अच्छे खासे बसे बसाएं घर को उजड़ने में देरी नहीं लगाती है।
4 .द्रोपदी ने सभी लड़कियों के लिए यह बात बताई है कि लड़की के लिए सब कुछ उसका पति ही होता है. इसलिए किसी भी महिला को बुरे समय में घबराना नहीं चाहिए और हमेशा अपने पति के कदम से कदम मिलाकर उनका साथ देना चाहिए, क्योंकि शादी के बाद एक लड़की का पति ही उसका सब कुछ होता है और पति नहीं तो सब कुछ बेकार है. इसलिए लड़कियों को अपनी पति का आदर सम्मान करना चाहिए।
यह खबर एक कहावत है,इसका कही कोई प्रमाण हमें नहीं मिला है।