कैसे कर सकते हैं आधार से मोबाइल नंबर को लिंक

Chhattisgarh

 रायपुर : आधार अब सबसे महत्वपूर्ण डॉक्युमेंट बन चुका है. बिना आधार कार्ड के अब ऐसे कई काम है जो आप नहीं कर सकते हैं. अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है तो आपको नहीं मिलेंगी ये सर्विसेज।मोबाइल नंबर की आधार से लिंकिंग के लिए आपको आधार सेंटर जाना होगा. यह लिंकिंग ऑनलाइन नहीं हो सकती. यूआईडीएआई के मुताबिक, आधार सेंटर पर मोबाइल नंबर-आधार लिंक कराने के लिए आधार कार्ड धारक को बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन अनिवार्य रूप से कराना होगा. बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन का मतलब है कि किसी व्‍यक्ति की पहचान करने के लिए उसके हाथों के अंगूठे, अंगुलियों के निशान और आँखों के रेटिना का इम्प्रेशन लेना. मोबाइल नंबर लिंक कराने के लिए किसी डॉक्युमेंट की जरूरत नहीं है. हालांकि इसके लिए चार्ज 50 रुपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *