गूगल विज्ञापन के माध्यम से सस्ते दर पर सीमेंट विक्रय के नाम से साइबर अपराध करने वाले 2 आरोपी उत्तरप्रदेश तथा बिहार से गिरफ्तार

Uncategorized

रायपुर : तेलीबांधा थाना पुलिस की रेड कार्यवाही, भारत भूषण गुप्ता ने उनसे गूगल विज्ञापन के माध्यम से सस्ते दर में अल्ट्राटेक कंपनी का सीमेंट दिलाने के नाम पर झांसे में लेकर कुल 8.80 लाख रुपए की धोखाधड़ी होने की रिपोर्ट थाना तेलीबांधा में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर दिनांक 25/12/24 को अपराध क्रमांक 848/24 धारा 318(4) बी.एन.एस पंजीबद्ध कर विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा की जा रही है।

विवेचना क्रम में अपराध में शामिल आरोपी सुजीत सिंह और अजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अजय सिंह ठगी की रकम को सर्वप्रथम म्यूल बैंक खातों में जमा करवाता था उसके बाद अपने खातों में ट्रांसफर करता था। आरोपी सुजीत सिंह म्यूल बैंक खातों के ATM कार्ड का प्रयोग कर गुवाहाटी, सिलचर, अगरतला, पटना के अलग अलग स्थानों से रकम आहरण करता था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी
1 अजय सिंह पिता नत्थू सिंह उम्र 30 वर्ष पता रुखाला थाना छर्रा, अलीगढ़, उत्तरप्रदेश

2 सुजीत सिंह पिता नवल किशोर सिंह उम्र 43 वर्ष पता रामकृष्ण नगर, आदर्श विहार, पटना, बिहार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *