रायपुर :11 जुलाई 2025,लाखो रूपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम चोरी के ”डेढ़ दर्जन” से अधिक प्रकरणों को अंजाम देने वाले ’’देवार गिरोह’’ का पर्दाफाश रायपुर पुलिस ने किया। कुल 6 लोगों ने अपराध को अंजाम दिया था ।
पूरा मामला :- रायपुर शहर के आवासीय कॉलोनियों में स्थित सुने मकानों में हो रही चोरी की घटनाओं को यह गिरोह अंजाम देते थे। रायपुर के .डी.नगर, विधानसभा, मुजगहन , खम्हारडीह एवं पण्डरी अन्य थाना क्षेत्रों के आवासीय कॉलोनियों में सुने मकानों में रात्रि में करीबन डेढ़ दर्जन से अधिक चोरी की घटनाओं अंजाम दिया है।
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाला तो अपराधी गिरफ्त में आए। गिरफ्तार आरोपियों से चोरी के सोने चांदी के जेवरातों के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा चोरी के सोने चांदी के जेवरातों को अपने परिचित सुरेश सोनझरा, जो सोना झारने का कार्य करता है के पास बिक्री करना बताया गया।
सभी गिरफ्तार आरोपियों के निशानदेही पर उनके कब्जे से 260.585 ग्राम (26.50 तोला) सोना, 01 किलो 634 ग्राम चांदी घटना प्रयुक्त 05 नग मोबाईल फोन, 05 नग दोपहिया वाहन (जिसमें 01 नग दोपहिया वाहन आरोपियों द्वारा चोरी के पैसो से क्रय किया गया है) एवं अन्य आलाजरब जुमला कीमती लगभग 30,10,000/- रूपये जप्त की। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 331(4), 305, 3(5) बी.एन.एस. के तहत कार्यवाही की।

पूर्व में भी आरोपियों के नाम पर अपराधी प्रकरण दर्ज हैं। भूपेन्द्र साहू, करण धु्रव एवं शुभांकर पटेल (देवार) पूर्व में भी चोरी के प्रकरणों में तथा रवि नेताम (देवार) मारपीट के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुके है।



निकाल किये गये चोरी के प्रकरण-
- थाना मुजगहन – अप.क्र 43/25
- थाना मुजगहन – अप.क्र 87/25
- थाना मुजगहन – अप.क्र 123/25
- थाना मुजगहन – अप.क्र 127/25
- थाना मुजगहन – अप.क्र 133/25
- थाना मुजगहन – अप.क्र 135/25
- थाना मुजगहन – अप.क्र 148/25
- थाना मुजगहन – अप.क्र 149/25
- थाना मुजगहन – अप.क्र 150/25
- थाना अभनपुर – अप.क्र 79/25
- थाना अभनपुर – अप. क्र 159/25
- थाना अभनपुर – अप. क्र 199/25
- थाना अभनपुर – अप. क्र 237/25
- थाना विधानसभा – अप.क्र. 299/25
- थाना विधानसभा – अप.क्र. 323/25
- थाना पण्डरी – अप.क्र. 141/25
- थाना डी.डी.नगर – अप.क्र. 109/25
- थाना खम्हारडीह – अप.क्र. 151/25

गिरफ्तार आरोपी-
चोरी के आरोपी
01. सागर नगरहा (देवार) पिता जगमोहन नगरहा उम्र 21 साल निवासी चंगोराभाठा डी.डी.नगर रायपुर।
02. भूपेन्द्र साहू पिता लतेलू साहू उम्र 22 साल निवासी ताजनगर, संतोषी नगर थाना टिकरापारा रायपुर।
03. शुभांकर पटेल (देवार) पिता स्व. मंगल पटेल उम्र 21 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कचना थाना खम्हारडीह रायपुर।
04. रवि नेताम (देवार) पिता वीरू नेताम उम्र 25 साल निवासी सरकारी स्कूल के पास मठपुरैना थाना पुरानी बस्ती रायपुर।
05. करण धु्रव (देवार) पिता हेमु धु्रव उम्र 25 साल निवासी ओम नगर काठाडीह थाना टिकरापारा रायपुर ।
प्रकरण में संलिप्त माल खपाने वाला सह आरोपी-
06. सुरेश सोनझरा पिता स्व. चमन लाल उम्र 46 साल निवासी सोनझरा पारा हरदेव लाल मंदिर के सामने थाना टिकरापारा रायपुर।
कार्यवाही में निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, निरीक्षक सिद्धेश्वर प्रताप सिंह थाना प्रभारी मुजगहन, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से उनि सतीश कुमार पुरिया, मुकेश सोरी, सउनि शंकर धु्रव, फूलचंद भगत, मंगलेश्वर सिंह परिहार, अतुलेश राय, गेंदुराम नवरंग, प्रेमराज बारिक, प्र.आर. मार्तण्ड सिंह, रविकांत पाण्डेय, गुरूदयाल सिंह, कृपासिंधु पटेल, उपेन्द्र यादव, जसवंत सोनी, संतोष दुबे, घनश्याम साहू, संतोष वर्मा, महेन्द्र राजपूत, कुलदीप द्विवेदी, सुनील सिलवाल, खिलेश्वर राजपूत, वीरेन्द्र भार्गव, म.प्र.आर. बसंती मौर्या, आर. अमित घृतलहरे, किसलय मिश्रा, प्रकाश नारायण पात्रे, प्रवीण मौर्या, विजय बंजारे, धनंजयपुरी गोस्वामी, गौरीशंकर साहू, लालेश नायक, महेन्द्र पाल साहू, प्रमोद बेहरा, संजय मरकाम, महिपला सिंह, विकास शर्मा, कलेश्वर कश्यप, धनेश्वर कुर्रे, अभिषेक सिंह, पुरूषोत्तम सिन्हा, अभिषेक सिंह तोमर, अविनाश टण्डन, तुकेश निषाद, हरजीत सिंह, भूपेन्द्र मिश्रा, मुनीर रजा, आशीष राजपूत, अजय चौधरी, विकास क्षत्री, मनोज सिंह, मनीष पटेल तथा थाना मुजगहन से उनि हरीप्रसाद देवता, सउनि आशीष दीक्षित, श्यामसुन्दर चन्द्राकर, राजेन्द्र धनगर, प्र.आर. गिरीश सक्सेना तथा आर. विजय रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।