जांजगीर चापा : ट्रेन में फेरी लगाकर समान बेचने के बहाने रेलवे स्टेशनों में उतरकर मोटरसाइकिल पार करते थे. दोनों चापा रेलवे स्टेशन में बाइक पार करते समय सीसीटीवी में कैद हो गये. दो आरोपियों को चापा पुलिस ने गिरफ्तार किया है पूरा मामला छत्तीसगढ़ के जांजगीर चापा जिले का है जहां राधेश्याम थिरहे ने अपनी बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और आरपीएफ की मदद से आरोपियों की पहचान की गई,,पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वे रायपुर, कोरबा,खरसिया, शक्ति और अन्य रेलवे स्टेशनों से मोटरसाइकिल चुराते थे,10 चोरी की बाइक को पुलिस ने बरामद किया गया है आरोपियों रोशन भट्ट , प्रमोद चौहान गिरफ्तार कर न्याय हिरासत में जेल भेज दिया गया है और अन्य उनके सहयोगी आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।