मादक पदार्थ हेरोईन(चिट्टा) के साथ 1 महिला सहित कुल 3 आरोपी गिरफ्तार

Uncategorized

रायपुर : 12अगस्त2025, सोमवार 11 अगस्त 2026 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत नेहरू नगर स्थित बूढ़ातालाब कंटेनर के पास 01 महिला एवं 02 व्यक्ति अपने पास मादक पदार्थ हेरोईन रखें है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली केशरीनंदन नायक, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी कोतवाली को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को हेरोईन चिट्टा के साथ गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम मोह.जाहिद, साहिल रज़ा तथा अफजिया अख्तर उर्फ मेहक निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से हेरोईन(चिट्टा) रखा होना पाया गया।

टीम के सदस्यों द्वारा महिला आरोपिया सहित कुल तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से 6.42 ग्राम हेरोईन(चिट्टा) तथा घटना में प्रयुक्त 03 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 1,20,000/- रूपये जप्त* कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी –

01. मोहम्मद जाहिद पिता मोहम्मद जाकिर उम्र 33 साल निवासी संजय नगर मदनी चौक गली थाना टिकरापारा रायपुर।

02. साहिल रज़ा पिता अब्दुल हकीम उम्र 25 साल निवासी संजय नगर गौसिया चौक थाना टिकरापारा रायपुर।

03. अफजिया अख्तर उर्फ मेहक उम्र 21 साल निवासी नेहरू नगर चाँदनी चौक सहीद हामिद नगर थाना कोतवाली रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *