गायत्री नगर रायपुर से निकलेगी भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा राज्य के संरक्षक राज्यपाल एवं मान मुख्यमंत्री करेगें मगल आरती और लगाएंगे झाड़ू

Uncategorized

रायपुर : 25 जून 2025 तक और भगवानजीको दूसरा नाम ऐतिहासिक पारंपरिक पर्व है, जो भीड छत्तीसगढ़ एवं ओडीशा राजा की भावनाओं में अपितु इन दोनों तथा बीच आपसी भाईचारा एवं प्रेम बन्धुत्व की भावनाओं को आज के इस आधुनिक म जीवन्त बनाए हुए है जो हमारी धार्मिक आस्था एवं साम्प्रदायिक सद‌भाव का प्रतीक है। इस वर्ष आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि अर्थात 27 जून शुक्रवार को रथ यात्रा अत्यंत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा।उक्ताशय की जानकारी पत्रकारों का देते हुए श्री जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति सस्थापक अध्यक्ष पुरन्दर मिश्रा ने रथयात्रा के बारे में विस्तार से बताया कि स एकमात्र श्री जगन्नाथ महाप्रभू ही ऐसे भगवन है जो वर्ष में एक बार बाहर आकर अपने हा को दर्शन देते हैं और प्रसाद के रूप में अपना आशीर्वाद प्रदान करते है।

केवल पुरीका श्री जगन्नाथ मंदिर में जगन्नाथ जी बालमद्र जी एवं सुमदा जी के लिए तीन अलग अलग स्थ बनाए जाते हैं उसके बाद यह गौरख छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी रायपुर को प्राहै। छत्तीसगढ़ में आज भी ऐसे लाखों लोग है जो किसी कारणवश पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मन्दिर के दर्शन नहीं कर पा रहे हैं. ऐसे भक्तजनों के लिए रथयात्रा एक ऐसा स्वर्णिम अवसर रहता है जब मक्त और भगवान के बीच की दूरिया कम हो जाती है। वैसे तो भगवान जगन्नाथ महाप्रभु जी की लीला अपरम्पार है तथापि रथयात्रा से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण धार्मिक विधियों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि वैसे इस यात्रा का शुभारम्भ ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन स्नान पूर्णिमा से हो जाता है जिसमें भगवान जगन्नाथ श्री मन्दिर से बाहर निकलकर भक्ति रस में डूबकर अत्यधिक स्नान कर लेते है और जिसकी वजह से दीमान हो जाते हैं। पन्द्रह दिनों तक जगन्नाथ मन्दिर में प्रभु की पूजा अर्चना के स्थान पर दुर्लभजड़ी बूटियों से बना हुआ काढा तीसर पाच सालवे और दसवें दिन पिलाया जाता है। भगवान श्री जगन्नाथ को बीमार अवस्था में दर्शन करने पर भक्तजनों को अतिपुण्य का लाभप्राप्त होता है। स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होने के पश्चात् भगवान श्री जगन्नाथ जी अपने बड़े भाई बलराम एवं बहन सुभद्रा जी के साथ तीन अलग अलग रथ पर सवार होकर अपनी मौसी क घर अर्थात गुण्डिचा मन्दिर जाते है. प्रभु की इस यात्रा’ को रथ यात्रा कहा जाता है। श्री जगन्नाथ जी के रथ को नन्दी घोष कहते हैं एवं बलराम दाऊ जी के रथ को तालध्वज कहते हैं. दोनों भाइयों के मध्य भक्तों का आकर्षण केन्द्र बिन्दु रहता है. बहन सुभद्रा जी देवदलन रथ पर सवार होकर गुण्डिचा मन्दिर जाती है। उक्त अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु जी का नेत्र उत्सव हर वर्ष मनाया जाता है। रथयात्रा के दिन श्री जगन्नाथ मन्दिर गायत्री नगर में 11 पन्डितों द्वारा जगन्नाथ जी का विशेष अभिषेक, पूजा एवं हवन करते हुए रक्त चन्दन केसर गोचरण, कस्तूरी एवं कपूर स्नान के पश्चात् भगवान को गजामूंग का भोग लगाया जाता है।श्री जगन्नाथ जी बारह महीने में तेरह यात्रा करते है, केवल चार यात्राएं क्रमशः स्नान पूणिमा नेत्रोत्सव या चन्दन यात्रा, रथयात्रा तथा बाहुडा यात्रा में श्री मन्दिर से बाहर निकलकर भक्तो के साथ यात्रा करते हैं।इस वर्ष गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मन्दिर में रथयात्रा के सुअवसर पर महामहिम राज्यपाल श्रीमान रेमेन डेका जी. मान० मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़, श्रीमान विष्णुदेव साय जी. मान० विधान सभा अध्यक्ष श्रीमान डॉ० रमन सिंह जी, मान उप मुख्यमंत्री श्रीमान विजय शर्मा जी एवं श्रीमान अरुण साव जी मान सांसद, समस्त माननीय मंत्रीगण, मान विधायकगण पूर्व मंत्रीगण, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, नगर निगम महापौर, सभापति, पार्षदगण मान अध्यक्ष निगम, मंडल, बोर्ड एवं आयोग के सदस्य, समाजसेवी प्रमुख, भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारियों को निमंत्रित किया गया है।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इस वर्ष आमंत्रित अतिथिगण हवनकुण्ड में पूर्णाहुति के पश्चात् छेरा पहरा (रथ के आगे सोने की झाडू से बुहारना) के पश्चात् विशेष पूजा अर्चना महाप्रसाद वितरण, रथ खींच के भगवान के रथ को रवाना करने की रस्म अदा करेंगे। रथयात्रा गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मन्दिर से प्रारम्भ होकर गुन्डिचा मन्दिर में समाप्त होगी। भक्तजनों की बढ़ती हुई संख्या को ध्यान में रखकर जगन्नाथ मन्दिर सेवा समिति ने बड़े पैमाने पर प्रसाद वितरण की व्यवस्था की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *