क्या अपराधियों को कानून का भय नहीं,घर छोड़ देने की बात कहते हुए चार आरोपियों ने युवती के साथ किया गैंगरेप

Chhattisgarh

रायगढ़ : अपराधों को पुलिस की खौफ कम होते जा रहा है, प्रदेश में लगातार निर्भय होकर अपराधी घटना को अंजाम दे रहे हैं। रायगढ़ जिले का मामला है । नदी नहाने गई एक युवती को घर छोड़ देने की बात कहते हुए चार आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप कीया। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक युवती अकेले पचधारी डेम में नहाने गई थी, को चार युवकों के द्वारा घर छोड देने की बात कहते हुए पिकअप वाहन में बिठाकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नही आरोपियों ने इस घटना का जिक्र किसी से करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस मामले का खुलासा उस समय हुआ जब पीड़िता अपने घर पहुंची तो उसे फटे कपडो को देखकर परिजनों ने जब उससे पूछताछ की तो उसने अपने साथ आपबीती सुनाई।

परिजनों की शिकायत के बाद सिटी कोतवाली पुलिस तत्काल एक्शन मोड में आते हुए इस मामले से जुड़े चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *