रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा हितग्राहियों को सामग्री, मुद्रा लोन चेक,प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित घरों की चाभी, राशन कार्ड , किसान क्रेडिट कार्ड,मत्स्य पालन हेतु जाल व आइस बॉक्स आदि का वितरण किया गया कांसाबेल विकासखंड के दोकड़ा में आयोजित समाधान शिविर।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार के अतंर्गत जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के ग्राम दोकड़ा पहुंचे।
मुख्यमंत्री यहां आयोजित समाधान शिविर में शामिल हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्म पत्नी कौशल्या साय, सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और पत्थलगांव विधायक गोमती साय, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह समाधान शिविर में उपस्थित हैं।
दोकडा (कांसाबेल )में आयोजित समाधान शिविर में मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं की।