रायपुर : शराब घोटाले मामले को लेकर सबेरे सबेरे आज पूर्व मंत्री कवासी लखमा के करीबियों के यहां एसीबी ईओडब्लू की सयुंक्त टीम का छापा पड़ा है.शराब घोटाले से जुड़ा है मामला है.
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा, सुकमा और जगदलपुर में एसीबी और ईओब्लू की संयुक्त टीम ने छापेमार की कार्यवाही की है, बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में पूर्व सरकार में हुए शराब घोटाले को लेकर यह छापेमारी की कार्यवाही की गयी है, जगदलपुर में शासकीय अधिकारी प्रेम मिगलानी के धरमपुरा स्थित निवास पर, दंतेवाड़ा में कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजकुमार तामों के निवास पर और सुकमा में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शेख सज्जार, तोंगपाल के जयदीप और अन्य 3 कांग्रेसी नेताओं के घर पर शनिवार सुबह टीम ने छापेमार की कार्रवाई की है, बताया जा रहा है कि यह सभी पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के काफी करीबी माने जाते हैं, ऐसे में टीम ने इनके यहां दबिश है, फिलहाल टीम के द्वारा दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं, वही बड़ी संख्या में सभी के निवास पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है, एसीबी और ईओडब्लू की सयुंक्त टीम रायपुर से पहुंची है.
गौरतलब है कि शराब घोटाले को लेकर पहले से ही पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा हिरासत में लिए जा चुके है.. वही अब आगे बढ़ते हुए ईओडब्लू की टीम उनके करीबियों के यहां छापेमार की कार्रवाई कर रही है.