रायपुर : पूरे देश में कोरोना वायरस के बचाव के लिए 21 दिन तक लोग डाउन का ऐलान किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन भी प्रदेश में लॉक डाउन कर लोगों को 3 सप्ताह तक घर में रहने को कहा है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कोरोना वायरस के बचाव के संबंधित मास्क सेनेतराईजर सामानों के लिए टेंडर बुलाया गया था जो किन्ही कारणों से स्थगित हो गया है। प्रदेश के आम जनता को कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए मास्क का सेनेटराइंजर सामान शासन द्वारा अब तक उपलब्ध नहीं कराया जा सका है प्रदेश के आम जनता खासकर मास्क के लिए और सेनेटराइजर के लिए इधर उधर भटक रही है।
रायपुर नगर निगम ने क्षेत्रों में आम जनता को निशुल्क मास्क और सेनेटराइजर उपलब्ध कराने का एलान भी किया है। सेनेटराईजर की रेट को बढ़ा कर बिक्री की जा रही है।
रायपुर महापौर ने फ्री में भी मास्क का वितरण किया जाने की बात कही है। स्वा सहायता समूह की महिलाएं द्वारा तैयार की जा रही है।
अभी भी कई वार्ड ,कई मोहल्ला निवासी तक यह मास्क नहीं पहुंच पाई है।वार्ड के पार्षदों का कहना है कुछ पीस ही फ्री में वितरण करने के लिए मास्क दिया गया था।लेकिन कुछ वार्डों में कुछ मास्क का वितरण ही किया गया है अधिकतर लोगों को मास्क का वितरण का लाभ नहीं मिला है। लोगों का कहना है कि सरकार गरीबों के लिए 2 माह के लिए राशन दे रही है किंतु कोरोना जैसे विश्वव्यापी महामारी के रोकथाम के लिए अब तक निशुल्क सेनेटराइजर व मास्क आम लोगों के लिए वितरण का लाभ उठाने से अभी भी जनता वंचित है। आम जनता सेनेटाइजर व मास्क खरीदने में असमर्थ है। छत्तीसगढ़ शासन इस ओर त्वरित कार्यवाही कर लोगों को अति शीघ्र निशुल्क वितरण करें ताकि कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने में कामयाबी मिले।