साहू समाज अच्छे विचार और कार्य से एक आदर्श प्रस्तुत करें, जैसे मां भानेश्वरी ने संपूर्ण जीवन समाज के लिए समर्पित किया : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Chhattisgarh

राजनांदगांव : 10मई 2025उप मुख्यमंत्री  अरुण साव आज राजनांदगांव जिले के ग्राम सिंघोला में आयोजित मां भानेश्वरी जयंती महोत्सव में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  साव ने कहा कि, ग्राम सिंघोला की पावन धरती में मां भानेश्वरी की चमत्कार, त्याग और तपस्या का किस्सा चारों तरफ प्रचलित है। उन्होंने पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित किया। आज समाज को माता का आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने कहा कि, साहू समाज में बड़े-बड़े विभूति हुए हैं। जिन्होंने समाज का मार्गदर्शन देने एवं समाज को आगे बढ़ाने का काम किया है।

साव ने कहा कि, आज महान योद्धा महाराणा प्रताप जी की जयंती है। वहीं महाराणा प्रताप  के साथ दानवीर भामाशाह  का भी नाम गर्व से लिया जाता है। उन्होंने अपनी पूरी संपत्ति को अकबर के खिलाफ लड़ाई में महाराणा प्रताप  को धान कर दिया था। दानवीर भामाशाह ने मुगल सेना को पराजित करने का काम किया। वो दानवीर के अलावा योद्धा भी थे। उन्होंने सेनापति के रूप में कार्य किया।  साव ने आह्नान करते हुए कहा कि, साहू समाज को सबसे अच्छा समाज बनकर दिखाना है। अच्छे विचार और कार्य से बेहतर करके दिखाना है। उन्होंने कहा कि, आज समाज हर क्षेत्र में आगे है। सब समाज में आज साहू समाज का अलग स्थान बना है।

आज समाज जैसे आगे बढ़ रहा है, इसमें वैसे नई बुराई समाने आ रही है। सोशल मीडिया के कारण अच्छाइयों के साथ कई बुराई सामने आई है। युवा पीढ़ी को अच्छे संस्कार और विचार देने की आवश्यकता है। इसके लिए पूरे समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है। मां भानेश्वरी जयंती के अवसर पर अच्छे समाज के निर्माण के लिए संकल्प लेने की आवश्यकता है।  साव ने कहा कि, लोग माता भानेश्वरी से आशीर्वाद लेने आते हैं। ये अच्छे कार्य का नतीजा है। सभी को इस पावन भूमि से प्रेरणा लेनी है।

जयंती महोत्सव में  ताम्रध्वज साहू , विधायक  दलेश्वर साहू , विधायक  संदीप साहू , पूर्व सांसद  अभिषेक सिंह , जितेंद्र साहू ,पीके साहू , किरण वैष्णव,  किरण साहू , देव कुमारी , विभा साहू , प्रतिमा चंद्राकर , खुशबू साहू ,मुकेश साहू , कोमल सिंह ,  नीरेंद्र साहू , भागवत साहू , कमल किशोर साहू , कमला नारायण साहू , समस्त जिला अध्यक्ष, परिक्षेत्र, तहसील के पदाधिकारी एवं सामाजिक जन उपस्थित रहे।

…… …….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *