कांग्रेस जनता की आंखों में धूल झोंकने संविधान बचाओ यात्रा निकाल रही है : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Chhattisgarh

रायपुर : 3मई 2025, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर निवास कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस के संविधान बचाओ यात्रा को स्वार्थ सिद्धि यात्रा बताया है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने अपने स्वार्थों और सत्ता के लिए हमेशा संविधान का उल्लंघन किया है। संविधान के साथ खिलवाड़ किया है। साव ने कहा कि, कांग्रेस लंबे समय से सत्ता से बाहर है, और अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही हैं। तब उन्हें संविधान की याद आ रही है, और संविधान यात्रा निकाल रही है। उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, भाजपा के लिए भारत का संविधान सर्वोपरि है। सरकार संविधान के अनुरूप चल रहा है। कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा जनता की आंखों में धूल झोंकने के लिए है।

साव ने कुछ नेताओं द्वारा नक्सल अभियान का समर्थन किए जाने पर कहा कि, सरकार के अच्छे कामों का समर्थन करना यह आदर्श राजनीति का संकेत है। आज देश में नक्सलवाद और अलगाववाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में व्यापक अभियान चल रहा है। जिसकी पूरी दुनिया प्रशंसा कर रही है। उन्होंने कहा कि, जो राष्ट्र भक्त है, उन्हें सरकार की सराहना करनी चाहिए। और यह हो रहा है तो ये आदर्श राजनीति है।

साव ने नक्सली खात्मे के लिए एएआई का सहारा लेने पर कहा कि, भारत सरकार ने मार्च 2026 तक देश से नक्सलियों के समूल नाश का संकल्प लिया है। वहीं इस अभियान की सफलता के लिए और नक्सलियों के खात्मे के लिए भारत सरकार राज्य सरकार के साथ मिलकर आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *