विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर मुख्यमंत्री ने स्वच्छता बरतने की अपील

Chhattisgarh

रायपुर :  मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज विश्व हेपेटाइटिस दिवस के मौके पर लोगों को खान-पान और साफ-सफाई से रहने में स्वच्छता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि दूषित भोजन और पानी का सेवन न करें। भोजन करने के पहले हाथों को साफ पानी और साबुन से धोएं। बच्चों को भी खाना खाने से पहले हर बार ऐसा करने कहें। उन्होंने बच्चों को हेपेटाइसिस से बचाने इसके टीके अनिवार्य रूप से लगाने की अपील की है।

मुख्यमंत्री ने संक्रमित गर्भवती महिला से उत्पन्न शिशु को प्रसव के 24 घंटे के भीतर इसका टीका अवश्य लगाने कहा है। उन्होंने हेपेटाइटिस से बचने बरसात में खाद्य पदार्थों को पकाकर खाने और पानी उबालकर पीने की अपील की है। उन्होंने खून चढ़ाने की जरूरत पड़ने पर खून पंजीकृत ब्लड बैंकों से ही लेने कहा है। मुख्यमंत्री ने हेपेटाइटिस से बचने नशे से दूर रहने की भी सलाह दी है। नशे के लिए संक्रमित इंजेक्शन का उपयोग हेपेटाइटिस के प्रमुख कारणों में से एक है।

उल्लेखनीय है कि हेपेटाइसिस के बारे में लोगों को जागरूक करने हेपेटाइसिस-बी के वायरस की खोज करने वाले नोबल पुरस्कार विजेता प्रो. बारूच सैमुएल ब्लमबर्ग के जन्मदिन पर हर साल 28 जुलाई को पूरी दुनिया में हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *