कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा की

Chhattisgarh

रायपुर 04 मई 2025। कलेक्टोरेट स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में आज कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर डॉ. सिंह ने सुशासन तिहार के तहत तहसीलवार आमजनों से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की तथा जल्द निराकरण कर आमजनों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों की साप्ताहिक प्रगति की समीक्षा की तथा लंबित प्रकरणों को निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने निर्देशित किया।

बैठक में रायपुर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, निधि साहू, एडीएम देवेंद्र पटेल, एसडीएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *