-कश्मीर के रामबन जिले में बादल फटने से तीन लोगों की मौत

National

Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में बादल फटने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है.शनिवार  रात से ही जिले में भारी बारिश हो रही है. बादल फटने और अचानक बाढ़ जैसी स्थिति के कारण भूस्खलन हुआ है. रामबन जिले में हालात और खराब हो गए हैं. दो होटल, दुकानें और कुछ घरों को नुकसान पहुंचा है. लैंड स्लाइडिंग के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग कई जगहों पर बंद है.

बिजली गिरने से दो लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. शनिवार शाम रियासी जिले की अरनास तहसील के दुग्गा के पास चंटू गली में बादल फटा और इस दौरान आसमान से बिजली भी गिरी है.

मृतकों की हुई पहचान

इस घटना में 60 वर्षीय अब्दुल रशीद, 25 वर्षीय शहनाज बेगम की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों रियासी के भोमग तहसील के लमसोरा गांव के निवासी थे. इस घटना में एक अन्य महिला गुलजार बेगम (55) घायल हो गई. वह भी लमसोरा गांव की रहने वाली है.
अधिकारियों ने बताया कि घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल  भेज दिया गया.

40 भेड़-बकरियां भी मरीं

बादल फटने के बाद बिजली गिरने से 40 बकरियां और भेड़ें भी मर गईं. बादल फटने के बाद पूरा इलाका जलमग्न हो गया. रियासी जिले में कई जगहों पर लैंड स्लाइडिंग भी हुई है. इसके चलते सड़कों पर लंबा वाहनों का लंबा जाम लग गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *