काँग्रेस विधायक के PSO ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

Chhattisgarh

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के भाटापारा से कांग्रेस विधायक इंद्र साव के पर्सनल सुरक्षा अधिकारी सो ने रविवार को खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरा मामला आज दोपहर 3 : 30 मिनट दोपहर का बताया जा रही है। अभी अभी का रीई केमृतक पीएसओ का नाम डिगेश्वर गागड़ा बताया जा रहा है। घटना भाटापारा थाने की है।

जानकारी के मुताबिक घटना रविवार को काँग्रेस विधायक के घर के सामने वाले घर मे हुई है। डिगेश्वर काँग्रेस विधायक के निजी सुरक्षा अधिकारी के पद पर तैनात था। जानकारी के मुताबिक एक महीने पहले ही पीएसओ ने लव मैरिज की थी। पीएसओ ने खुद पर 3 बार फायरिंग की।

*विधायक बोले बिल्कुल सामान्य था डिगेश्वर का व्यवहार, हो सकता है पारिवारिक कारण।*

घटना पर विधायक इंद्र साहब ने बताया की विधानसभा चुनाव के बाद से ही डिगेश्वर गागड़ा उनकी सुरक्षा में तैनात था। विधायक के मुताबिक डिगेश्वर का व्यवहार बहुत ही सामान्य था, उसने एक महीने पहले ही लव मैरिज की थी। आज सुबह भी वो हमेशा की तरह ही काम पर आया था। दोपहर के खाना खाने अपने क्वाटर में गया था। विधायक के मुताबिक किसी पारिवारिक कारण के चलते उनके पीएसओ ने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा। जाँच के बाद कारण स्पष्ट होंगे।

*अब जानिए कैसे हुई पूरी घटना।*

दरअसल भाटापारा से काँग्रेस के विधायक इंद्र साव के घर के सामने ही उनके सुरक्षा अधिकारी डिगेश्वर गागड़ा का क्वाटर है। रविवार दोपहर करीब 3 बजे डिगेश्वर खाना खाने का कहकर अपने क्वाटर में गया था। जहाँ साढ़े 3 बजे के आसपास उसने खुद को गोली मार ली। गोली लगते ही गागड़ा खून से लथपथ होकर ज़मीन पर गिर गया। फायरिंग की आवाज़ सुनकर जब तक आसपास के लोग गागड़ा के क्वाटर में पहुँचे तक तक गागड़ा की मौत हो चुकी थी। लोगों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुँची भाटापारा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

*पुलिस लगा रही आत्महत्या के कारणों का पता।*

घटना के बाद मौके पर पहुँचे बलौदा बाजार एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि विधायक के पीएसओ का शव उसके क्वाटर में मिला था। शव पर बुलेट इंजरी के निशान भी है। घटनास्थल से बुलेट के 3 खाली खोखे भी बरामद हुए हैं। FSL की टीम ने मौके से सैम्पल कलेक्ट कर लिए हैं। घटना के पीछे क्या कारण हैं और घटना को कैसे अंजाम दिया गया ये जाँच पूरी होने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू की जाँच कर रही है।

विनीत पाठक की रिपोर्ट।
8770503295

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *