रायपुर, 28/03/2025छत्तीसगढ़ शासन, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग एवं भारत सरकार, नीति आयोग, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 28/03/2025 को ‘‘Forest based livelihood opportunities for Tribal Communities’’ विषय पर दंडकारण्य सभागार, अरण्य भवन, वन मुख्यालय, नवा रायपुर में प्रातः 10ः00 बजे से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में श्री विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में केदार कश्यप, माननीय वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास, सहकारिता और संसदीय कार्य मंत्राी उपस्थित होंगे। ऋचा शर्मा (भा.प्र.से.), अपर मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, सोनमणि बोरा (भा.प्र.से.), प्रमुख सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति विकास विभाग, अनुसूचित जाति विकास विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग, सुरेन्द्र मेहरा (भा.व। , सलाहकार, नीति आयोग, भारत सरकार, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग एवं अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।
कार्यशाला में जनजातीय समुदायों में वन आधारित आजीविका एवं सतत् वन प्रबंधन से संबंधित विभिन्न विषयों यथा अकाष्ठीय वनोपज, इको-टूरिज्म, जैव विविधता संरक्षण, संयुक्त वन प्रबंधन इत्यादि पर राष्ट्रीय स्तर के विषय विशेषज्ञों द्वारा विचार-विमर्श एवं सफल प्रयासों की जानकारी प्रस्तुत की जावेगी। कार्यशाला में विभिन्न राष्ट्रीय संस्थानों के प्रतिनिधि, राज्य शासन के विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, विषय विशेषज्ञ, शोधकर्ता, गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि, राज्य में कार्यरत संयुक्त वन प्रबंधन समितियों, स्व-सहायता समूहों के सदस्य और आकांक्षी जिलों के ब्लाॅक फेलो तथा स्थानीय समुदायों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।