आटो चालक द्वारा लवारिस हालत में मिले बैग सहित लैपटॉप को किया पुलिस के सुपुर्द

Chhattisgarh

बसंतपुर :  जिला राजनांदगांव : 22 मार्च2025, थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि  बृजेश शर्मा पिता दादा राम शर्मा उम्र 46 साल निवासी बसंतपुर वार्ड नं0 46, थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव दिनांक 21.03.2025 अपने लिनियों कपंनी का लैपटाप को सुधार हेतु अपने घर से निकला था, और को शाम करीबन 04ः00 बजे लगभग जिला अस्पताल के पास चाय पीने के लिए रूका था। और चाय पीने के बाद अपना लैपटॉप बैंग सहित वही पर भूल कर चला गया। उक्त लैपटॉप को थाना बसंतपुर क्षेत्रान्तर्गत के आटो चालक सागर देवांगन पिता स्व0 दुखित देवांगन उम्र 33 साल निवासी इंदिरा नगर राजनांदगांव, थाना बसंतपुर को वह लैपटॉप मिलने पर आटो चालक के द्वारा ईमानदारी का परिचय देते हुए गुमे हुए लैपटॉप को बैंग सहित थाना बसंतपुर में लाकर जमा किया गया। बैंग को चेक करने पर मोबाईल नंबर अंकित था। जिससे संपर्क कर थाना तलब कर गुम हुए लैपटॉप को उसके मालिक बृजेश शर्मा को सुपुर्द किया गया। इस प्रकार आटो चालक द्वारा अपनी ईमानदारी का परिचय दिया। जिस पर पुलिस ने आटो चालक को धन्यावाद दिया और राजनांदगांव पुलिस आम जनता से इसी प्रकार पुलिस सहयोग की अपील करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *