रायपुर : दिनांक 18जुलाई 2019को रामकृष्ण परमहंस वार्ड 2 समुदायिक भवन में चल रहे राशन कार्ड नवीनीकरण शिविर में हो रहा एक राजनितिक दल के प्रचार को रोकने के लिए वार्ड पार्षद प्रतिनिधि प्रीतम सिंह ठाकुर ने शिविर में पहुंचे कलेक्टर से शिकायत की, लोगों को फॉर्म देने में हो रही देरी और शिविर को चार दिन हो जाने के बाद भी फॉर्म को लोगो से जमा नहीं लिया जाने की शिकायत उपस्थित लोगों ने कलेक्टर को बताई ,जिसपर कलेक्टर ने तत्काल संबंधित जोन कमिश्नर को व्यवस्था सुधारने को कहा और उसके बाद लोगो को फॉर्म देना शुरु किया गया।
वार्ड क्र 02,पार्षद राधा प्रीतम सिंह ठाकुर ने जानकारी दी कि राशन कार्ड का नवीनीकरण फॉर्म को कल से जमा किया जायेगा और नवीनीकरण राशन कार्ड बनने के बाद बचे नए लोगों की नई राशन कार्ड बनाई जाएगी।