छ ग : राजधानी रायपुर दिनांक 18जुलाई 2019 को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा एकात्म भवन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी मैदान छोड़ कर भाग गए ,उन्हें मैदान छोड़कर नहीं भागना था। कहा था 10 दिन में कर्ज माफ नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री बदल दिया जाएगा। अब राहुल गांधी को राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के किसानों से माफी मांगनी चाहिये। कांग्रेस ने कर्ज माफ करेंगे कहा था पर कर्जा माफ नहीं हुआ । किसान त्राहि त्राहि कर रहे हैं। इतना बड़ा असत्य भारतीय राजनीति में किसी ने नहीं बोला होगा! शिवराज सिंह चौहान ने शराबबंदी पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछा कि बताएं क्या हुआ शराबबंदी क्यों नहीं हुई ? बेरोजगारी भत्ता मिला नहीं क्यों ? शिवराज सिंह ने कहा कि मैं सोच रहा था बिजली केवल मध्यप्रदेश में ही जा रही है – यहां रायपुर आया तो पता चला कि छत्तीसगढ़ में बिजली आ कम रही है ज्यादा तो जा रही है ।