होली के दौरान रायपुर पुलिस के द्वारा 329 वाहनों को किया गया जप्त

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक 16 मार्च 2025,01. होली के दौरान रायपुर पुलिस के द्वारा 329 वाहनों को किया गया जप्त ।02. 78 वाहन चालकों के विरुद्ध ड्रंक एंड ड्राइव में किया गया कार्यवाही, पेश किया जाएगा न्यायालय।

बता दे की दिनांक 13 एवं 14 मार्च को होली त्यौहार मनाया गया, होली पर्व के दौरान शहर में शांति एवं सौहार्दपूर्ण व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से डॉ. लाल उमेद सिंह उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ अधीक्षक जिला रायपुर के निर्देशन पर समस्त एडिशनल एसपी एवं डीएसपी के नेतृत्व में रायपुर शहर के 50 प्रमुख चौक चौराहा पर यातायात पुलिस एवं जिले के थाने के पुलिस के द्वारा चेकिंग पॉइंट लगाया गया था । चेकिंग के दौरान 251 वाहन चालकों पर तीन सवारी वाहन चलाने के कारण कार्यवाही करते हुए वाहन जप्त किए गए साथ ही 78 वाहन चालकों पर नशे की हालत में वाहन चलाने के कारण कार्यवाही करते हुए वाहन जप्त की गई है एवं प्रकरण निराकरण हेतु सोमवार को माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *