Mujaffarnagar.: 14 मार्च 2025,किसान नेता राकेश टिकैत सड़क दुर्घटना में बाल बाल बचे.यूपी के मुजफ्फरनगर में किसान नेता राकेश टिकैत की गाड़ी के आगे नील गाय कूद गई. ड्राइवर ने गाड़ी नियंत्रित करने की कोशिश की, फिर भी टकरा गई. इससे गाड़ी के अगले हिस्से के परखचे उड़ गए. गाड़ी के अंदर एयरबैग खुलने से उसमें बैठे किसान नेता राकेश टिकैत व अन्य लोग बाल-बाल बच गए.
हादसा मुजफ्फनगर-शामली मार्ग पर हुआ है. होली मिलन के लिए राकेश टिकैत सिसौली गए हुए थे. लोगों ने उनके माथे पर तिलक लगाकर होली खेली. होली खेलने के बाद राकेश टिकैत कार्यकर्ताओं के साथ मुजफ्फरनगर लौट रहे थे. इसी दौरान पीनना बाईपास पर अचानक उनकी गाड़ी के आगे नीलगाय कूद गई. ड्राइवर कुछ कर पाता, गाड़ी की नील गाय से टक्कर हो गई.