रायपुर ब्रेकिंग: सुधांशु त्रिवेदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-कांग्रेसी दिमागी नक्सल देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही

Uncategorized

रायपुर। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए उसके नेताओं को ‘दिमागी नक्सल’ बताया। उन्होंने कहा कि एक तरफ देश में नक्सलवाद समाप्त हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ दिमागी नक्सल सामने आ रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर भारत में अराजकता फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

SIR प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस पर सवाल

सुधांशु त्रिवेदी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी बूथ लेवल एजेंट (BLA) के रूप में भाग लेते हैं। यदि कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और प्रदेश स्तर के नेता निर्धारित समय में आपत्तियां दर्ज नहीं करा पाए, तो क्या पार्टी अपने ही कार्यकर्ताओं को अयोग्य बता रही है?

उन्होंने कहा कि आपत्ति दर्ज कराने के लिए 45 दिन की समय-सीमा है और चुनाव परिणाम आए अभी 15 दिन ही हुए हैं। ऐसे में कांग्रेस को अपनी प्रतिक्रिया देने से पहले प्रक्रिया को समझना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर भ्रामक प्रचार करने का भी आरोप लगाया।

सुधांशु त्रिवेदी ने करीब तीन करोड़ गैर-ट्रेसेबल लोगों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कांग्रेस इस विषय को लेकर हंगामा कर रही है।

कांग्रेस के मॉडल पर भी उठाए सवाल

भाजपा सांसद ने कांग्रेस पर भारत में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के पास अराजकता का मॉडल है। उन्होंने कांग्रेस को भारत विरोधी बताते हुए कहा कि पार्टी देश में अस्थिरता पैदा करने के प्रयासों में सफल नहीं होगी।

राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनके प्रयास भारतीय संस्कृति और धर्म में हस्तक्षेप करने की दिशा में हैं।

गौमूत्र और गोबर योजना का किया जिक्र

गौमूत्र को लेकर होने वाली टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में राज्य में गौमूत्र और गोबर से जुड़ी योजनाएं शुरू की गई थीं।

उन्होंने किसानों को कर्ज देने और उन्हें लाभ पहुंचाने के मुद्दे पर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने वर्ष 1971 में बांग्लादेश के गठन से जुड़े ऐतिहासिक घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कांग्रेस की राजनीति पर सवाल उठाए।

सुधांशु त्रिवेदी ने दावा किया कि कांग्रेस देश में अराजकता फैलाने के अपने प्रयासों में विफल हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *