छापे में थाईलैंड की 10 महिलाएं हाईट अपार्टमेंट में मिलीं

Entertainment

चिनहट। मल्हौर स्थित शक्ति हाईट नाम के अपार्टमेंट के छह फ्लैट में बिना सूचना के 10 विदेशी महिलाएं किराए पर रहते हुए मिलीं। संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिलने पर पुलिस ने वहां छापेमारी की थी। अब पुलिस ने इस मामले में अपार्टमेंट के मालिक शक्ति सिंह, महिलाओं को किराए पर ठहराने वाले अर्चित व अज्ञात लोगों के खिलाफ चिनहट थाने में केस दर्ज किया है। एसओ चिनहट भरत पाठक ने बताया कि 12 मार्च को पुलिस को सूचना मिली थी कि शक्ति अपार्टमेंट में कुछ फ्लैट में कई विदेशी महिलाएं ठहरी हुई हैं और उनकी गतिविधियां भी संदिग्ध हैं। इस सूचना पर पूरी टीम बनाकर पुलिस ने शक्ति अपार्टमेंट में छापेमारी की तो वहां बने छह फ्लैट में थाईलैंड की 10 महिलाएं किराए पर रहते हुए मिलीं। छानबीन के दौरान सभी के पास पासपोर्ट व वीजा तो मिला पर कोई भी महिला ठहरने का सही कारण नहीं बता सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *