निगम जोन 8 नगर निवेश विभाग ने होली हार्ट्स स्कूल, वंडर सिटी पर सम्पति का विरुपण करने पर 20 हजार रूपये जुर्माना

Chhattisgarh

रायपुर- आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्दीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 8 नगर निवेश विभाग द्वारा जोन 8 जोन कमिश्नर ए. के. हालदार के मार्गनिर्देशन में नगर निगम जोन 8 नगर निवेश विभाग उप अभियंता लोचन चौहान की उपस्थिति में जोन 8 क्षेत्र के तहत होली हार्ट्स स्कूल कबीर नगर वार्ड 2 के संचालक को शासकीय सम्पत्ति का विरूपण कर संस्था का अवैध विज्ञापन प्रचार करने पर नोटिस देकर 10 हजार रूपये का जुर्माना किया है, वहीं महादेव घाट के आगे माधव राव सप्रे वार्ड नम्बर 69 स्थित वंडर सिटी को शासकीय सम्पत्ति का विरुपण करने और संस्था का अवैध विज्ञापन प्रचार करने पर वंडर सिटी के संचालक को नोटिस देकर संस्था पर 10 हजार रूपये का जुर्माना किया है. वहीं नगर निगम जोन 8 नगर निवेश विभाग द्वारा महोबा बाजार, वार्ड 20 के परमानन्द नगर में उमाकांत सेन द्वारा सड़क बाधित किये जाने सड़क बाधा शुल्क 3000 रूपये और सीएन्डडी वेस्ट पर 3 हजार रूपये,ग्रीन नेट नहीं लगाने पर 1 हजार रूपये जुर्माना की कार्यवाही स्थल पर ई पेनल्टी एप्प के माध्यम से की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *