उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एन डी तिवारी का निधन

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का निधन हो गया। नारायण दत्त तिवारी का निधन दिल्ली के मैक्स अस्पताल में हुआ। वह 93 साल के थे। एनडी तिवारी बीते एक साल से बीमार चल रहे थे।

 

वह तीन बार उत्तरप्रदेश और एक बार उत्तराखंड के सीएम रहे। वह आंध्र प्रदेश के राज्यपाल भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह केंद्र में वित्त और विदेश मंत्री भी रह चुके हैं। आज ही एनडी तिवारी का जन्मदिन भी था। एनडी तिवारी का जन्म 18 अक्टूबर 1925 को हुआ था और संयोगवश उनका निधन भी 18 अक्टूबर को ही हुआ। वह इकलौते ऐसे शख्स थे, जो दो राज्यों के मुख्यमंत्री पद पर रह चुके हैं। डॉक्टरों ने बताया कि एनडी तिवारी का निधन दोपहर दो बजकर 50 मिनट पर हुआ। उन्हें 26 अक्टूबर को अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था। वह बुखार और निमोनिया से पीड़ित थे।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ चरण दास महंत ने श्री एन डी तिवारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि एनडी तिवारी का निधन राष्ट्रीय राजनीति के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *