ब्रेकिंग रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जिला जशपुर के लिए रवाना हुए।
मुख्यमंत्री साय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दी बधाई।कहा महतारी वंदन का 13वी किस्त आज होगी जारी,सभी विवाहित महिलाओ के खाते मे सीधे राशि होगी ट्रांसफर।
जशपुर दौरे पर मुख्यमंत्री ने कहा राजनीति के आदर्श दिलीप सिंह जूदेव की जयंती है,उनके जन्मदिवस पर मेगा हेल्थ कैम्प की शुरुआत होगी।करीब 350 से ज्यादा लोगो के।सामूहिक विवाह कार्यक्रम मे भी शामिल होंगे।
छत्तीसगढ़ मे महिला विधयाको की संख्या अधिक होने को लेकर कहा बीजेपी ने महिलाओं का सम्मान किया ,देश के सर्वोच्च पद पर महिला को विराजमान कराया।आज महिला सांसद ,विधायक है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महतारी वंदन की 13वीं किस्त आज जारी करेंगे..।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज साइंस कॉलेज मैदान में महतारी बंदन सम्मेलन और राज्य स्तरीय महिला मड़ाई का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि होंगे विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे कार्यक्रम में महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित सभी कैबिनेट मंत्री सांसद विधायक रायपुर महापौर उपस्थित रहेंगे।
शासन की महत्वाकांक्षी महतारी बंदन योजना के सफलता पूर्वक 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के लगभग 70 लाख महिलाओं को योजना की तरह 13 किस्त का भुगतान किया जाएगा 10 मार्च 2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल उपस्थिति में महतारी बंदन योजना की प्रथम किस्त विवाहित महिलाओं के बैंक खातों में आंतरिक की गई थी अब तक 12 किस्तों में 7838 करोड रुपए प्रदेश की माता बहनों को वितरित कर चुके हैं।
आज इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायकों के मानदेय भुगतान के लिए सम्मान सुविधा प्रणाली का शुभारंभ करेंगे यह पहली बार होगा जब मुख्यमंत्री स्वयं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिको को डिजिटल और केंद्रीयकृत प्रणाली के माध्यम से सीधे भुगतान करेंगे ।