आस्था की डुबकी लगाने विष्णु देव साय सरकार अपने मंत्रिमंडल और विधायक,सांसद के साथ प्रयागराज होंगे रवाना

Chhattisgarh
  • कल आस्था की डुबकी लगाने विष्णु देव साय सरकार अपने मंत्रिमंडल और विधायक,सांसद के साथ प्रयागराज के लिए होंगे रवाना,,,,
  • कल सबेरे सबेरे 7:00 बजे माना एयरपोर्ट पहुंचेंगे,,,,
  • सुबह 8:00 माना एयरपोर्ट से रवाना होंगे प्रयागराज के लिए ,,,,,
  • 8:30 बजे पहुंचेंगे प्रयागराज ,,,,
  • 11:00 से दोपहर 2:00 बजे महाकुंभ स्नान और दर्शन करेंगे ,,,
  • दोपहर 3:00 बजे पहुंचेंगे प्रयागराज एयरपोर्ट ,,,,
  • 4:00 बजे प्रयागराज से रायपुर के लिए होंगे रवाना,,,,
  • शाम 5:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे,,,,,

रायपुर : 13 फरवरी को महाकुंभ में आस्था की टुबकी लगाएगी विष्णु देव साय कैबिनेट, बीजेपी के सांसद विधायक भी जायेगें साथ, काँग्रेस ने बताया वोट बैंक की राजनीति।

पूरी दुनिया सनातन के सबसे बड़े पर्व प्रयागराज महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगा रही है। ऐसे में 13 फरवरी गुरुवार के दिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी कैबिनेट और बीजेपी के सांसद, विधायकों के साथ महाकुंभ में पावन स्नान करने पहुंचेंगे। जानकारी के मुताबिक 13 फरवरी सुबह 7:00 बजे तमाम नेतागण रायपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान द्वारा प्रयागराज रवाना होंगे।

*क्या है विष्णु देव कैबिनेट के महाकुंभ यात्रा कार्यक्रम।*

प्रयागराज कुंभ में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ कैबिनेट का जो कार्यक्रम जारी हुआ है , उसके मुताबिक सुबह 7:00 बजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी कैबिनेट और बीजेपी के सांसद, विधायकों के साथ रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां से सुबह 8:00 बजे विशेष विमान द्वारा सभी नेतागण प्रयागराज के लिए रवाना होंगे। सुबह करीब 9:30 बजे विशेष विमान प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेगा। सुबह 11:00 से दोपहर 2:00 तक का समय स्नान और दर्शनों के लिए आरक्षित किया गया है इसके बाद तमाम नेतागण दोपहर 3:00 प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेंगे। और 4:00 प्रयागराज से विशेष विमान के जरिए वापस रायपुर के लिए रवाना होंगे । और करीब 5:30 बजे सभी नेता रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

*सी एम साय ने काँग्रेस को भी किया आमंत्रित, काँग्रेस ने कहा ये वोट बैंक की यात्रा है।*

इससे पहले बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रयाग यात्रा के लिए छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं को भी आमंत्रित किया। बीजेपी के आमंत्रण से भड़की कांग्रेस ने धार्मिक यात्रा के बजाय वोट बैंक की यात्रा करार दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हम आस्था और राजनीति को अलग-अलग रखते हैं। लेकिन बीजेपी धर्म की राजनीति ही करती आई है । बघेल ने कहा भाजपा नेताओं की महाकुंभ यात्रा भी वोट बैंक की यात्रा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *