मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा आज हम आस्था की डुबकी लगाएंगे महाकुंभ जा रहे हैं प्रयागराज,,,

Chhattisgarh

रायपुर ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा आज हम आस्था की डुबकी लगाएंगे महाकुंभ जा रहे हैं प्रयागराज,,,

छत्तीसगढ़ खुशहाली की कामना करेंगे,,,

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने कहा आज हम प्रयागराज महाकुंभ आस्था की डुबकी लगाने जा रहे हैं,,, हमारी कामना है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बेहतर स्वास्थ्य और छत्तीसगढ़ वासियों की स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की डुबकी लगाएंगे,,,,

विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह अपनी पत्नी बेटे अभिषेक सिंह और बहू के साथ पहुंचे एयरपोर्ट  प्रयागराज के लिए हुए रवाना….

महाकुंभ नहीं जाने वाले विधायकों के नाम पर डुबकी लगायेंगे क्या? इस सवाल के जवाब पर नहीं जाने वाले विधायकों पर तंज कसते हुए डॉ रमन सिंह ने कहा जिनके तक़दीर में नहीं है वो कुंभ नहीं जा रहे हैं. तक़दीर वाला ही कुंभ जा रहा है. तक़दीर डॉ रमन सिंह नहीं लिख सकता. जिनके तक़दीर में नहीं है वो खारून में भी डुबकी लगा सकते हैं….

आस्था की डुबकी लगाएंगे महाकुंभ पहुंचेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,उनकी धर्म पत्नी कौशल्या देवी साय,डिप्टी सीएम अरुण साव और उनकी पत्नी,मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल,मंत्री टंक राम वर्मा, मंत्री रामविचार नेताम, मंत्री दयाल दास बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, विधानसभा, सांसद देवेंद्र कुमार सिंह और उनकी पत्नी, और कांग्रेस के 8 सहित विधायक राम कुमार यादव ( कांग्रेस विधायक),,, अन्य गए हैं,,,

वहीं,, भाजपा विधायक राजेश मूणत,विधायक अमर अग्रवाल, विधायक अजय चंद्राकर, सांसद बृजमोहन अग्रवाल,,,नहीं गए आस्था की डुबकी लगाने,,,

सीएम विष्णु देव साय अपने मंत्रिमंडल और विधायक सांसद सहित महाकुंभ प्रयाग राज के लिए हुए रवाना

आस्था की डुबकी लगाने उड़े सीएम

सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक 155 की सीट फ्लाइट में 177 लोग हुए रवाना,,,

कम ने ट्वीट किया है कि आज हमारे  विधानसभा अध्यक्ष ,  राज्यपाल , मंत्रिमंडल गण, सांसद गण, विधायक गण महाकुंभ में स्नान कर पुण्य का भागी बनने सभी प्रयागराज जा रहे हैं। हम मां गंगे से छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना करेंगे।

वही आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली के लिए हुए रवाना,इससे पहले उन्होंने एयरपोर्ट पर  डॉ रमन सिंह के बयान पर पटवार किया कहा जो भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत,अजय चंद्राकर,अमर अग्रवाल,मंत्री ओ पी चौधरी, गृह मंत्री विजय शर्मा महाकुंभ प्रयाग राज नहीं गए, तो क्या उनकी तकदीर नहीं है, क्या उन्हें खारुन में डुबकी लगाना चाहिए,क्या अभी भी भाजपा की मैल नहीं धुली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *