रायपुर :11 फरवरी 2025/ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने आज सपरिवार रायपुर नगर निगम के महापौर एवं वार्ड पार्षद निर्वाचन के लिए प्राथमिक शाला पुरैना मतदान केंद्र में मतदान किया।मतदान के बाद उन्होंने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने की अपील की।
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों के लिए आज 11 फरवरी को नगरीय निकाय चुनाव एक चरण में होंगे। जबकि त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव 3 चरण में आयोजित किया गया है
पंचायत चुनाव में 78 लाख 20 हजार 202 पुरुष, 79 लाख 92 हजार 184 महिला मतदाता वोटिंग करेंगी।
निकाय चुनावों के लिए एक ही चरण में 11 फरवरी को मतदान होगा। 15 फरवरी को रिजल्ट घोषित किया जाएगा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों होंगे। पंचायत चुनाव के लिए 17 फरवरी को पहले फेज, 20 फरवरी को दूसरे फेज, 23 फरवरी तीसरे फेज के लिए वोटिंग होगी। वहीं, मुख्यालय स्तर पर 18 फरवरी, 21 फरवरी और 24 फरवरी को रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
निकाय चुनाव में कितने मतदाता
राज्य की 10 नगर पालिक निगम, 49 नगर पालिका, 114 नगर पंचायतों में चुनाव आयोजित होंगे। दुर्ग और सुकमा नगरीय निकायों के 5 वार्डों में उपचुनाव भी होंगे। नगर पालिकाओं में 22 लाख 525 पुरुष और 22 लाख 73 हजार 232 महिला वोटर हैं। नगर पालिकाओं के लिए कुल मतदान केंद्र 5970, जिनमें से 1531 संवेदनशील और 132 अति संवेदनशील हैं।
किन नगर निगम में चुनाव होंगे
राज्य के 10 नगर निगम में चुनाव होंगे। अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम में मतदान होंगे। 49 नगर पालिका, 114 नगर पंचायत में चुनाव होंगे। जिला पंचायत सदस्यों के 433 पद पर चुनाव होना है। जनपद पंचायत में 2973 पदों पर चुनाव होगा। ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए 11672, वार्ड पंच के लिए 1 लाख 60 हजार 180 पदों पर वोटिंग होगी।