बघेल को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chhattisgarh

रायपुर :- पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट को अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी ए.सी.सी.यू. द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।

इसी तारतम्य में दिनांक 30-31.01.25 की दरम्यानी रात्रि एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ओसीएम चौक पास स्थित जे एन पाण्डेय स्कूल के पीछे दोपहिया वाहन सवार एक व्यक्ति अवैध रूप से बीयर बिक्री कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये वाहन एवं हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम शत्रु बघेल निवासी नेहरू नगर कोतवाली रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में बीयर रखा होना पाया गया। बीयर रखने एवं बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर शत्रु बघेल द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी शत्रु बघेल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 16 बॉटल बीयर, बिक्री नगदी रकम एवं घटना में प्रयुक्त एक्टीवा वाहन क्रमांक सी जी/04/पी ई/5532 जुमला कीमती लगभग 50,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 16/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – शत्रु बघेल पिता श्याम बघेल उम्र 37 वर्ष निवासी ढाल के नीचे नेहरू नगर, थाना सिटी कोतवाली जिला रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक सुधांशु बघेल थाना प्रभारी कोतवाली, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि. अतुलेश राय, प्र.आर. वीरेन्द्र भार्गव, जसवंत सोनी, आर. मुनीर रजा, तुकेश निषाद, विक्रम वर्मा एवं राजेन्द्र तिवारी तथा थाना कोतवाली से प्र.आर. प्रेम सागर नेताम की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *