प्रदेश में उत्साह पूर्वक हुई धान खरीदी, अंतर की राशि किसानों के खाते में जल्द ट्रासंफर करेंगे : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Chhattisgarh

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर निवास में कहा कि, प्रदेश के किसानों ने उत्साह पूर्वक धान बेचा है, साय सरकार ने इसकी समुचित व्यवस्था की थी। जिन किसानों ने धान नहीं बेचे हैं, उनके धान की खरीदी होगी। उनके टोकन कटाने की व्यवस्था की है। वहीं किसानों के खाते में कृषक उन्नति योजना की राशि उनके खाते में डाल दी जाएगी। आज धान खरीदी की अंतिम दिन है। पूरी गणना के बाद सभी किसानों के खाते में शेष राशि उनके खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

श्री साव ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, वे निराशावादी लोग है। इसलिए जनता उन्हें इस दहलीज पर लाकर छोड़ दिया है, ताकि दिनभर रोते रहे। जमाना सकारात्मक सोच का है, आगे बढ़ने का है। आज देश तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि, आगामी केंद्रीय बजट से देश की जनता को बड़ी उम्मीदें हैं। उम्मीद उन्हीं से होती है जो कुछ करते हैं। पिछले दस सालों में मोदी सरकार पर विश्वास बढ़ा है। एक एक वर्ग कि उन्होंने चिंता की है। इस बजट में विकसित भारत का विजन दिखेगा।

श्री साव ने कहा कि, पार्टी में अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो बातें आ रही उस पर निश्चित ही संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाएगी। धमतरी कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन रद्द होने पर कहा कि, कांग्रेस अपनी नाकामी और असफलता का ठीकरा हमेशा से दूसरों पर फोड़ती रही है। वे अपनी कमजोरी पर थोड़ा ध्यान दें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने तथ्यों की जांच के बाद ही यह निर्णय लिया है। अपनी कमी छिपाने के लिए बेबुनियाद आरोप ना लगाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *