तिल्दा नेवरा के बरतोरी में संजय केमिकल प्लांट में भीषण आग,कुछ लोग झुलस गए

Chhattisgarh

रायपुर। तिल्दा के औद्योगिक क्षेत्र स्थित ग्राम बरतोरी में आज सुबह-सुबह संजय केमिकल प्लांट में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज हैं कि पूरे प्लांट को अपनी चपेट में ले लिया है। आग के साथ भारी ब्लास्ट की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक, संजय केमिकल प्लांट में पेंट का निर्माण किया जाता था। आग की लपटें और ब्लास्ट के कारण क्षेत्रवासियों में डर का माहौल है। नेवरा पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी गई है और मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक तो एक की मौत की खबर आ रही है ,लेकिन मौत की पुष्टि नहीं हुई है अभी तक।

रायपुर तिल्दा आगजनी अपडेट तो यह भी है :- 

  • तिल्दा बरतोली औद्योगिक इलाके में स्थित संजय कैमिकल के मैनुफैक्चरिंग गोदाम में लगी भीषण आग.
  • डीजल से भरा टैंकर सुरक्षित निकाला गया बड़ा हादसा टला.
  • 1 मजदूर झुलसा, तिल्दा के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद कालड़ा अस्पताल पहुंचाने की तैयारी.
  • पुलिस और फायर के आलाधिकारी मौके पर.
  • दुर्ग रायपुर और बजरंग पावर समेत कई निजी प्लांटों की करीब 10 दमकल आग बुझाने में जुटी..
  • आग लगने का कारण अज्ञात.
  • तिल्दा थाना इलाके का मामला.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *