महादेव घाट में आईईडी ब्लास्ट, सीआरपीएफ जवान घायल

Chhattisgarh

बीजापुर। जिला मुख्यालय से लगे महादेव घाट में सुबह हुई आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया है। घायल जवान का उपचार बीजापुर अस्पताल में चल रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर थाना क्षेत्र में आज सुबह सीआरपीएफ 196 बटालियन की टीम एरिया डॉमिनेशन पर जंगल की ओर निकली हुई थी। इस दौरान नक्सलियों द्वारा लगाये गए प्रेशर आईईडी के ब्लास्ट होने से इसकी जद में आकर सीआरपीएफ जवान हेड कॉन्स्टेबल राकेश कुल्लू निवासी रंदीह जिला गुमला झारखंड घायल हो गए है। घायल जवान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसका उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *