उप-मुख्यमंत्री अरुण साव महादेव घाट रायपुरा में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हुए शामिल

Chhattisgarh

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज रायपुरा के महादेव घाट स्थित ग्राउंड में हटकेश्वर नाथ वॉलीबॉल एवं मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित अखिल भारतीय वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता 2025 में सम्मिलित हुए। इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी एवं छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

साव ने मैदान में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर बेहतरीन खेल का आनंद लिया। इस मौके पर सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उप मुख्यमंत्री  साव ने कहा कि, हमारी सरकार प्रदेश में खेल सुविधाओं के विस्तार लगातार कार्य कर रही है। जिसका परिणाम आने वाले समय में देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करे, इसके लिए अनुभवी कोच द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। निश्चित ही प्रदेश के खिलाड़ी प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *