नारायणपुर : IED ब्लास्ट ,दिनांक 20.12.2024 को प्रातः *जिला नारायणपुर* के थाना कोहकामेटा क्षेत्रांतर्गत पुलिस कैम्प कच्चापाल से डीआरजी & BSF का बल नक्सल गश्त सर्चिंग हेतु कच्चापाल तोके मार्ग में रवाना हुये थे।
प्रातः लगभग 08:30 बजे ग्राम कच्चापाल से 03 किमी. पश्चिम दिशा में माओवादियों द्वारा आईईडी ब्लास्ट किया गया। घटना में डीआरजी नारायणपुर के 02 जवान- आरक्षक जनक पटेल एवं आरक्षक घासीराम मांझी घायल हो गये, जिन्हें प्राथमिक उपचार पश्चात् जिला अस्पताल नारायणपुर लाया गया।
- दोनों घायल जवानों को प्राथमिक उपचार उपरान्त बेहतर इलाज हेतु उचित व्यवस्था की जा रही है l
- दोनों घायल जवानों खतरे से बाहर हैं
- विस्तृत जानकारी पृथक से जारी की जावेगीl