कर्मा जयंती पर अवकाश घोषित करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री का आभार : पुरुषोत्तम साहू

Chhattisgarh

जांजगीर :मालखरौदा जिला जांजगीर  में माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साहू समाज को सम्मानित करते हुए समाज के अधिष्ठात्री देवी भक्त मां कर्मा की जयंती पर शासकीय अवकाश घोषित किया गया है जिसके लिए जिला साहू संघ जांजगीर-चांपा द्वारा  मुख्यमंत्री का आभार सर धन्यवाद ज्ञापित किया गया इस संबंध में जिला साहू संघ के प्रचार मंत्री अधिवक्ता पुरुषोत्तम साहू ने बताया कि समाज के अनेकों लोग नौकरी पेशा में है वे लोग भी अब अवकाश होने की वजह से साहू समाज पूरे परिवार के साथ तथा भक्त मां कर्मा जयंती के अवसर पर पूरे छत्तीसगढ़ में समारोह के रूप में मनाते हैं सभी स्वजातीय बंधू एकजुट होकर आपस में भाईचारे और सद्भावना से कर्मा जयंती मनाते हैं जिसके लिए सरकार का यह निर्णय स्वागत योग्य है आने वाले समय में कर्मा जयंती बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी भूपेश सरकार के उत्त निर्णय से समाज में हर्ष व्याप्त है तथा समाज सम्मानित और गौरवान्वित महसूस कर रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *