मुख्यमंत्री ने दल्लीराजहरा एवं बालोद को विकास कार्यो के लिए एक-एक करोड़ रूपए देने की घोषणा की

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक 06जुलाई को मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज बालोद जिले के नगर पंचायत अर्जुन्दा में शाला प्रवेश उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने अर्जुन्दा में तहसील कार्यालय खोलने एवं आगामी सत्र से उद्यानिकी महाविद्यालय प्रारंभ करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बालोद जिले के दो नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा एवं बालोद को विकास कार्यो के लिए एक-एक करोड़ रूपए एवं छह नगर पंचायतों को 50-50 लाख रूपए देने की घोषणा की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *