प्रवक्ता आरपी सिंह ने आडे़ हाथों लिया भाजपा को

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक05 जुलाई 2019 भाजपा द्वारा सीडी कांड की जांच राज्य से बाहर कराने संबंधी मांग पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह का कहना है कि सीडी कांड की जांच प्रदेश से बाहर करवाने की मांग करने से पहले भाजपा को यह साफ करना चाहिए कि देश-प्रदेश की कानून व्यवस्था व न्याय प्रणाली पर उसे विश्वास है या नहीं?प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने कहा है कि सीडी कांड मामले की पूरी जांच सीबीआई कर चुकी है। इसके बाद अदालत में चालान पेश किया जा चुका है। मामला अदालत में ट्रायल पर है। इस मामले का शिकायतकर्ता भाजपा का प्रकाश बजाज है। मामले में सीबीआई अदालत में कह चुकी है कि प्रकाश बजाज को कोई भी धमकी भरा फोन नहीं आया था। आर.पी. सिंह का कहना है कि प्रकाश बजाज एक झूठा शिकायतकर्ता है। क्या भाजपा एक झूठे शिकायकर्ता को बचाने के लिए सीडी मामले को प्रदेश से बाहर ले जाकर सुनवाई करवाना चाहती है? उन्होंने कहा कि प्रकाश बजाज के खिलाफ हाल ही में एक महिला ने शिकायत की थी कि उसने दस लाख रुपए उससे ठगे हैं। साथ ही उसके साथ अशोभनीय व्यवहार भी किया है। इस मामले में प्रकाश बजाज गिरफ्तार भी हुआ तथा जेल भी गया है।आर.पी. सिंह ने सवाल किया है कि क्या भाजपा एक महिला को ठगने उसके उसके साथ अशोभनीय व्यवहार करने वाले को बचाने के लिए पूरी कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है और इस दोषी व्यक्ति को बचाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *