होम आइसोलेशन के लिए नगरीय निकायों के नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण आज

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक 09 सितम्बर 2020, रायपुर जिले में होम आइसोलेशन के लिए बरती जानी वाली आवश्यक सावधानी तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नगरीय निकायों के नोडल अधिकारियो को आज प्रशिक्षण दिया जाएगा।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विनीत नंदनवार ने बताया कि यह प्रशिक्षण 10 सितंबर को सुबह 10.30 बजे आई टी एम एस , मल्टीलेवल पार्किंग के ऊपर , जय स्तंभ चौक, रायपुर में आयोजित होगा।इस प्रशिक्षण में नियुक्त सभी नोडल अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *