कोरिया : छ ग कोरिया के स्वास्थ्य विभाग की अजीबोगरीब कार्रवाई सामने आई है।वैक्सीनेशन का टारगेट पूरा न करने पर किया गया तबादला। प्रदेश में शायद इस तरह का पहला मामला है।
आर.एच.ओ. (महिला) प्रिया सिंह का किया तबादला पाया गया है,दिनांक 03/07/21को ट्रांसफर जारी किया गया है।उप स्वा० केन्द्र नौगई (सोनहत) में पदस्त है आर. एच. ओ उप स्वा0 केन्द्र ताराबहरा (मनेन्द्रगढ) तबादला किया गया है।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सोनहत, की शिकायत पर की गई कार्यवाही।कलेक्टर कोरिया द्वारा कर्मचारी को अन्यत्र कार्यादेश किये जाने दिया निर्देशित।
*यह रहा तबादला आदेश*
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सोनहत, जिला कोरिया छ0ग0 द्वारा कोविड-19 टीकाकरण प्रिया सिंह, आर.एच.ओ. (महिला), उप स्वा० केन्द्र नौगई (सोनहत), द्वारा निर्धारित लक्ष्य अनुरूप पूर्ण नहीं किये जाने संबंधी शिकायत किया गया है, जिस पर कलेक्टर महोदय कोरिया द्वारा उक्त कर्मचारी को अन्यत्र कार्यादेश किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
कलेक्टर जिला कोरिया द्वारा दिये गये निर्देश के परिपालन में प्रिया सिंह, आर.एच.ओ.(महिला) को उप स्वा0 केन्द्र ताराबहरा (मनेन्द्रगढ) जिला कोरिया छ0ग0 में आगामी आदेश तक कार्य करने हेतु आदेशित किया जाता है।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा।