रायपुर में केंद्रीय जेल के बाहर फायरिंग करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh

रायपुर : आज दिनांक 04.11.2024 को थाना गंज क्षेत्रांतर्गत केन्द्रीय जेल रायपुर के सामने मोटर सायकल सवार अज्ञात व्यक्ति कट्टा से साहिल निवासी टिकरापारा रायपुर पर सुनियोजित तरीके से फायरिंग कर फरार हो गये थे, कि सूचना पर थाना गंज में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की धर पकड़ हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा 10 अलग – अलग विशेष टीमों का गठन कर आरोपियों की पतासाजी हेतु लगाया गया। रायपुर की सभी सीमाओं पर चेक पोस्ट लगाने के साथ ही नाकेबंदी भी लगायी गयी। आरोपीगण रायपुर से बाहर भागने के फिराक में थे कि उन्हें रायपुर एवं दुर्ग जिले के सीमा पर नंदनवन के समीप घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया।

आरोपियों का नाम

01. शेख शाहनवाज उर्फ शानू महाराज उम्र 25 साल निवासी मौदहापारा रायपुर।

02. शाहरूख पिता मोह0 आरिफ उम्र 19 साल निवासी मौदहापारा रायपुर।

प्रकरण में संलिप्त एक अन्य फरार आरोपी हीरा छुरा की पतासाजी लगातार की जा रहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *