बीजापुर। बीती रात बासागुड़ा इलाके में नक्सलियों ने पुलिस मुखबीरी के आरोप में एक ग्रामीण की हत्या कर दी है।
पुलिस से मिली जानकरी के मुताबिक उसूर ब्लाक के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम फुतकेल निवासी दिनेश पुजारी पिता मुतैया उम्र 35 की बीती रात पुलिस मुखबीरी के आरोप में धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटनास्थल पर नक्सलियों के पामेड़ एरिया कमेटी द्वारा जारी पर्चा मिला है। जिसमें मृत ग्रामीण पर पुलिस मुखबीरी का आरोप लगाते हुए हत्या करना बताया गया है। बासागुड़ा थाना द्वारा प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।